दिल्ली में कोरोना रफ्तार धीमी हुई, देश में 11वें दिन 40 हजार से कम कोरोना केस आए, देखें राज्यवार आंकड़े
सेहतराग टीम
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 67,780,361 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,551,214 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 372293 पहुंच चुकी है। एक्टिव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9253306 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 141772 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,767,371 कन्फर्म मामले पाए गए हैं।
पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 31,521 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 412 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 37,725 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 94.74 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.81 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी के करीब है। 9 दिसंबर को 9,22,959 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 15,07,59,726 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
आकड़ों के मुताबिक भारत में लगातार 11वें दिन कोरोना के 40 हजार से कम नए केस सामने आए हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) करीब 95 फीसदी हो गया है। राजधानी में लगातार चौथे दिन बुधवार को रिकवरी दर 94 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर गिरकर 3.42 फीसदी रह गई है। आइए जानते है देश के सभी राज्यों का आंकड़ा।
राज्य |
एक्टिव केसेज |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
5459 |
861153 |
7045 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
75 |
4647 |
61 |
अरुणाचल प्रदेश |
709 |
15697 |
55 |
असम |
3542 |
209625 |
998 |
बिहार |
5354 |
233298 |
1303 |
चंडीगढ़ |
897 |
17128 |
297 |
छत्तीसगढ़ |
19778 |
228304 |
3038 |
दादर नगर हवेली और दमन & दिउ |
21 |
3331 |
2 |
दिल्ली |
20546 |
569216 |
9813 |
गोवा |
1277 |
47056 |
703 |
गुजरात |
14027 |
204661 |
4123 |
हरियाणा |
11733 |
233696 |
2650 |
हिमाचल प्रदेश |
7475 |
38690 |
765 |
जम्मू एंड कश्मीर |
5016 |
107624 |
1767 |
झारखंड |
1739 |
108100 |
991 |
कर्नाटक |
23075 |
861588 |
11900 |
केरल |
60066 |
586998 |
2507 |
लद्दाख |
819 |
8104 |
122 |
मध्य प्रदेश |
13221 |
201987 |
3366 |
महाराष्ट्र |
74315 |
1742131 |
47902 |
मणिपुर |
2915 |
23301 |
318 |
मेघालय |
534 |
11855 |
122 |
मिजोरम |
204 |
3784 |
6 |
नागालैंड |
592 |
10849 |
67 |
ओडिशा |
3098 |
317412 |
1789 |
पुडुचेरी |
370 |
36354 |
615 |
पंजाब |
7325 |
145623 |
4980 |
राजस्थान |
19792 |
263350 |
2485 |
सिक्किम |
368 |
4754 |
117 |
तमिलनाडु |
10491 |
771693 |
11836 |
तेलांगना |
7497 |
266925 |
1482 |
त्रिपुरा |
399 |
32204 |
373 |
उत्तराखंड |
5456 |
72880 |
1320 |
उत्तर प्रदेश |
20658 |
530854 |
7987 |
वेस्ट बंगाल |
23650 |
478434 |
8867 |
भारत में कुल मामले |
372293 |
9253306 |
141772 |
Comments (0)
Facebook Comments (0)